प्रेमी जोड़े का जला शव मिला,पुलिस जांच में उलझी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

प्रेमी जोड़े का जला शव मिला,पुलिस जांच में उलझी

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक प्रेमी जोडे का जला शव मिला है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और शवों को बरामद करने के बाद जांच में जुटी है।पुलिस शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या बता रही है।बताया जा रहा है कि यह मामला नोहर तहसील क्षेत्र का है।जहां एक गांव के बाहर दोनों शवों पर जब चरवाहों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गयी।पुलिस दोनों की शिनाख्त करावा चुकी है।थाना प्रभारी के अनुसार दोनों रात में अपने-अपने घर से निकले और गांव के बाहर खुद पर डीजल डालकर आग लगा लिए,सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस प्रकरण की अन्य एंगलों से भी जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad