रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणासी- प्रबोधनी भवन शिवाजीनगर महमूरगंज में बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक प्रबोधिनी फाउंडेशन के महासचिव विनय शंकर राय "मुन्ना" की अध्यक्षता में हुई।
बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी में रामबाण साबित हुई गिलोय औषधी जो डेंगू, डायबिटीज, ट्यूबर क्लोसिस, चर्म रोग सहित कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों में कारगर साबित होने वाली औषधि गिलोय को राष्ट्रीय औषधि घोषित करे भारत सरकार । प्रबोधिनी फाउंडेशन के महासचिव विनय शंकर राय "मुन्ना" ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहे कि आयुर्वेद में गिलोय को अमृता कहा गया है, क्योंकि गिलोय ही एक ऐसी औषधि है जो वात, पित्त एवं कफ तीनों जनित रोगों के उपचार में कारगर साबित होती है , कोई भी रोग शरीर मे इन तीनों मे से किसी एक व्याधि के आने से ही होता है, लेकिन अगर व्यक्ति गिलोय का सेवन करेगा तो वात,पित्त एवं कफ तीनो व्याधि शरीर मे प्रवेश ही नही कर पायेगी जिसका परिणाम है कि गिलोय का सेवन करने वालो को कोरोना बहुत संक्रमित नही कर पाया और संक्रमित कर भी लिया है तो ईलाज मे गिलोय रामबाण साबित हुई है , इसलिये स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिये गिलोय के महत्व को जन जन तक बताने के लिये गिलोय को राष्ट्रीय औषधी तत्काल घोषित करे भारत सरकार , क्योकि गिलोय राष्ट्रीय औषधी के हर मानक पर पूर्णतया खरा उतरती चली आ रही है । आज पूरी दुनिया गिलोय के सेवन के लिये लालायित है । भारतवर्ष मे प्रकृति ने गिलोय भरपूर मात्रा स्वतः दिया है केवल उसके महत्व के प्रति आम जनमानस को जागरूक कर पुरे देश मे स्वास्थ्य की क्रान्ति लानी है , जिसमे सरकार को अलग से कुछ खर्चा भी नही करना है। बैठक का संचालन करते हुये प्रबुद्ध समाज काशी के संयोजक डा. संजय सिह गौतम ने कहा कि गिलोय पर लाखो शोध हो चुके है और शोध के आधार पर ही आयुर्वेद ने गिलोय को अमृता कहा है , अमृता अर्थात अमृत के समान लाभ प्रदान करने वाली औषधी गिलोय का कोई साईड इफेक्ट नही है , केवल लाभ ही लाभ है।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राहुल श्रीवास्तव जी ने कहा कि गिलोय का प्रयोग कर व्यक्ति निरोग रह सकता है और स्वास्थ्य पर हो रहा अनावश्यक खर्च एवं लूट से समाज को बचाया जा सकता है, जिससे स्वास्थ पर हो रहे अनावश्यक खर्च से समाज को बचाया जा सकता है , प्रमूख रूप से गोपाल माधव फाउण्डेशन के डा. बृजेश पाण्डेय, आर्गेनिक इण्डिया से कृण्ण कुमार राय , स्वामी सहजानंद विचार मंच के हरेन्द्र सिह "राहुल", आईकान से "समीर सिह" विशाल, भगत सिह यूथ ब्रिगेड से दिलीप मिश्रा, आईकान से अभय मिश्रा सहित इत्यादि लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment