अपहरण कर जबरन शादी कराने के आरोपी को मिली जमानत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

अपहरण कर जबरन शादी कराने के आरोपी को मिली जमानत

वाराणसी अपहरण कर नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी कराने के आरोपी की जमानत मंगलवार को विशेष न्यायधीश पाक्सो एक्ट

 प्रथम वाराणसी त्रिभुवन नाथ ने सुनवाई के पश्चात स्वीकार करते हुए अभियुक्त को जमानत पर छोड़े जाने का आदेश दिया । अभियोजन के अनुसार चौबेपुर थानाक्षेत्र निवासी वादी मुकदमा सूबेदार यादव द्वारा चौबेपुर थाना में वर्ष 2019 में में उनकी नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था । जिसकी विवेचना के क्रम में पुलिस ने लड़की को इलाहाबाद से बरामद करते हुए अभियुक्त पर आरोप लगाया गया की वह नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनकी शादियां कराता है । अभियुक्त को चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त संतोष साहू को दिनांक 14/06/2021 को इलाहबाद से गिरफ्तार किया था । न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार यादव और रुद्र प्रकाश जैसल ने अभियुक्त की ओर पक्ष रखा जिसे न्यायालय ने स्वीकर करते हुए अभियुक्त को जमानत प्रदान कर दिया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad