सभासद को बदमाशों ने मारी गोली,हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

सभासद को बदमाशों ने मारी गोली,हड़कम्प

                  

गाजियाबाद  लोनी के नवीन कुंज कॉलोनी निवासी सभासद जगत सिंह को उनके घर के सामने गोली मार दी गयी और बदमाश हथियार लहराते फरार हो गए। बदमाशों की गोली से घायल सभासद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गयी और दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि सभासद सुबह 9:00 बजे अपने घर के बाहर गली में बैठे थे उसी समय बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों में सभासद को गोली मार दी, गोली मारने के बाद नकाबपोश बदमाश सभासद को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।आसपास के मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर सवार तीनों बदमाश नकाब लगाए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad