प्रांशु द्विवेदी को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर, जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने दी बधाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

प्रांशु द्विवेदी को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर, जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने दी बधाई

                  

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन भाजपा युवा मोर्चा में प्रांशु दत्त द्विवेदी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रांशु के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाइयां देने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और बधाईयों का दौर शुरू है। एक बड़े संगठन जायसवाल युवा क्लब ने भी भाजयुमो नेता को उनके मनोनयन पर बधाई दी है। कुशल संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने युवा नेता प्रांशु द्विवेदी को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। श्री द्विवेदी के मनोनयन पर जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने उन्हें बधाई दी। श्री जायसवाल ने युवा नेता प्रांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रांशु अपने उम्दा प्रदर्शन और सामाजिक सरोकारों के प्रति सहकार निभाते हुए निश्चित ही बड़ा मुकाम हांसिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रांशु दत्त द्विवेदी को मिली अहम पद की जिम्मेदारी उनकी मेहनत का नतीजा है।इस दौरान बधाई देने वालों में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल के अलावा, अनुभव द्विवेदी (प्रदेश संयोजक- भाजपा युवा मोर्चा ट्रेनिग प्रकोष्ठ) अंकित पाठक, विनित जायसवाल, कुंदन जायसवाल, और विशाल जायसवाल आदि बधाई दी और कहा कि संगठन 'जायसवाल युवा क्लब' प्रांशु द्विवेदी के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad