पति का शव जंगल में तो पत्नी मृत पायी गई घर में,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

पति का शव जंगल में तो पत्नी मृत पायी गई घर में,सनसनी

                  

मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के पुरइनिया जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। ग्रामीण घटना की सूचना देने जब मृतक के घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी भी मृत अवस्था में पड़ी मिली,जिससे सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस संबंध में बताया गया कि बोदाकला गांव के नीमडीह में अर्जुन कोल 36 वर्ष घर से दो किलोमीटर दूर पुरइनिया जंगल में मिट्टी का घर बनाकर पत्नी के साथ रहता था और वही जंगल की जमीन पर खेती करता था,सोमवार की सुबह जंगल में निवास करने वाले ग्रामीण जब शौच के लिए गये तो अर्जुन का शव झूलता हुआ पाया गया।ग्रामीण जब घटना की जानकारी पत्नी को देने घर आए तो वहां पत्नी भी मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिसके बाद लोगों ने ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दिए।ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा और जांच में जुट गई ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad