तालाब में डूबी तीन चचेरी बहनें,गांव में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

तालाब में डूबी तीन चचेरी बहनें,गांव में मचा कोहराम

                

बिहार मोतिहारी जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मुरली गांव स्थित तालाब में डूबने से तीन चचेरी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों नहाने के लिए तालाब में गई हुई थी। सूत्रों के अनुसार घटना के संबंध में बताया गया कि मृतकों में अनुराधा व रोशनी रघु साह की बेटी थी जबकी ललिता छठु साह की बेटी थी। तीनों बहनें नहाने के लिए तालाब पर गई हुई थी नहाने के दौरान ही गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गई। किसी तरह सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन भागकर तालाब के पास आए और जब तक उन्हें पानी से  बाहर निकालते तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर घटना से परिजनों सहित गांव में कोहराम मचा हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad