अब पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नहीं कर सकेंगे मोबाइल से बात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

अब पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नहीं कर सकेंगे मोबाइल से बात

                   

बिहार में पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पुलिस मुख्यालय ने माना है कि ला एंड आर्डर में ड्यूटी के दौरान वीआईपी की सुरक्षा,यातायात व्यवस्था और पुलिस पोस्ट पर पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल का उपयोग करते हैं ऐसे में वह अपने कर्तव्य से भटक जाते हैं जबकि उन्हें हर समय एक्टिव होने की जरूरत रहती है। इस संबंध में डीजीपी एसके सिंघल ने सभी एसएसपी,एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया है कि वे अपने मातहतों को मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त हिदायत और निर्देश दें।उधर  बिहार पुलिस एसोसिएशन ने बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आम लोगों के हित और कानून की मजबूरी के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा दिया गया यह आदेश निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad