थानाध्यक्ष सस्पेंड,अवैध वसूली का लगा आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 8, 2021

थानाध्यक्ष सस्पेंड,अवैध वसूली का लगा आरोप

                  

बिहार भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रक चालकों से हो रहे अवैध वसूली और पैसे न देने पर ट्रक चालकों से मारपीट की सूचना पर भोजपुर एसपी द्वारा सहार के थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं जबरन वसूली और चालकों से मारपीट में एक सह ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार भी किया गया है। ट्रांसपोर्टर को अरवल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, इस दौरान उसके घर से करीब साढ़े सात लाख नगद और पैसे मांगने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद की गई है। इस संबंध में एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक मालिक संजय कुमार द्वारा शहर में पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली और मारपीट करने की शिकायत की थी, जांच में शिकायत सही पाई गई और वसूली करने में ट्रांसपोर्टर अशोक कुमार का नाम आया, उसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई, टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अरवल स्थित आवास पर छापेमारी कर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध वसूली के इस खेल के मामले में सहार थाना इंचार्ज और अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad