रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चंदौली गढ़वा गाँव के मार्ग की हालत जर्जर होने से कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।खतरे जान बनी उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2005 में करोड़ों रुपए की लागत से कराया गया था।लेकिन लूट खसोट व अभियंताओं की अनदेखी के चलते गढ़वा, सत्यनारायणपुर, पचकेडि़या मार्ग पर गिट्टी कुटाई में व्यापक मनमानी की गई। यही नहीं लगभग 15 साल व्यतीत होने के बाद भी उक्त मार्ग पर तारकोल का लेपन तक नहीं कराया जा सका है। इसके चलते मार्ग पर बराबर धूल व पथरीले कणों का गुबार उड़ता रहता है।और बारिश होते ही सड़कों पर कीचड़ के बीच होते हुए लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।आवागमन के समय शरीर व आंखो में खुजली व जलन महसूस होती है। गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते बरसात के समय में कीचड़ से सराबोर हो जाते हैं।सड़क खराब होने से इस पर चलने वाले यात्रियों के वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। इससे लोगों को यात्रा के लिए पैदल अथवा साइकिल का सहारा लेना पड़ता है।मार्ग के सटे सटाए गांव के लोगों खासकर स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सड़क भारी मुसीबत का सबब बन चुकी है। रखरखाव व मरम्मत के अभाव के चलते सड़क पर सैकड़ों छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं।जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन जा रहे हैं।अनन्त, संतोष दुबे, मोहन खरवार, दशरथ दुबे, राप्रकाश रविप्रकाश शुक्ला, नितिश, रविन्द्र यादव रमाकान्त, गुलाब बियार, अश्वनी,अंशु सिंह राजेश मोर्या,ने बताया कि कभी कभार बाईक से आने जाने वाले लोग गड्डे की चपेट में आने से सड़क पर गिर जाते हैं।कुछ लोगों ने बताया कि पूर्व में लगे तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।प्रर्थना पत्र के आलावा मुख्यमंत्री पोर्टल,लोग निर्माण विभाग में शिकायत की जा चुकी है ।खास बात यह है कि यह मार्ग नक्सल क्षेत्र नौगढ़ के गढ़वा से होते हुए सोनभद्र को जाता है।क्षतिग्रस्त मार्ग होने के कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस 108 व 102 के पायलट ने बताया कि जब गढ़वा, सत्यनारायणपुर,पचफेडि़या,क्षेत्र के किसी भी गाँव की कोई केस आती है तो हम लोगों को जाने में काफी समय लग जाता है।और डिलेवरी व नसबन्दी के मरीजों को ले आने व ले जाने में बहुत ही कठिनाई होती है।राह में चलते राहगीरों से पुछा गया तो वे बताएं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सत्ता संभालते ही कहे थे कि कुछ दिनो में उत्तर प्रदेश की सभी सड़क गड्ढा मुक्त हो जाएगी लेकिन ये सड़क गड्डा मुक्त नही हुई।यही नहीं मुख्यमंत्री 02 फरवरी 2020 को नौगढ़ के अमदहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन करने आये तो लगा कि नौगढ़ के लिए कुछ सौगात देगें पर नौगढ़ वासियों को कुछ नहीं मिला।ग्रमीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लगता है अब कोई दुसरी सरकार आयेगी तब ही ये सड़क का निर्माण कार्य होगा।

No comments:
Post a Comment