फोटो साभार
लखनऊ उन्नाव में हुए बवाल के बाद डीपीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।बताया गया कि दंगा विरोधी उपकरण होने के बावजूद पथराव की स्थिती में स्टूल और डलिया को सुरक्षा कवच बनाने के उन्नाव पुलिस के तौर तरीकों से नाराज होकर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है।दरअसल उन्नाव पुलिस पथराव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मगर पथराव से बचने के लिए अनोखे उपाय अपनाये।इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद डीजीपी ने संज्ञान लिया और गहरी नाराजगी जताई। जिसके चलते एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया।गौरतलब है कि दंगों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को समय समय पर प्रशिक्षित किया जाता है तथा उन्हें इन परिस्थितियों से निपटने के लिए उपकरण भी दिये जाते है।लेकिन उन्नाव पुलिस ने पथराव से बचने के लिए स्टूल को ही सुरक्षा कवच बना लिया।
Post Top Ad
Thursday, June 17, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment