रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र के रोहनियां विधानसभा के कर्दमेश्वर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष राजू प्रजापति के नेतृत्व में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय लोगों को योग एवं प्राणायाम से होने वाले महत्वपूर्ण फायदों के बारे में अवगत कराया एवं सभी से आग्रह भी किया कि इस भागदौड़ भरे जीवन में स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही कुछ समय निकाल योग-प्राणायाम का लाभ लें।योग गुरु शशि प्रजापति जी ने योगाभ्यास करवाया जिसमें भाजपा नेता सभासद विनित सिंह, बबलू केशरी, संजय मिश्रा, सुधीर सिंह,राजा राम प्रजापति, गोपाल पटेल, शिव वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजय शास्त्री, सूर्यबली केशरी, रजिंदर,डॉ प्रियदर्शी, अनिल , हिमांशु एवं अरविन्द आईटी सेल, एवं भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित होकर अपना अपना विचार प्रकट किया और बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।करे योग, रहे निरोग करने को बताया।जिसमें योग गुरु विभिन्न प्रकार के योग लोगों से करवाये।

No comments:
Post a Comment