छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई है।बताया गया कि यहां एक 30 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में एक पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि सूचना मिलने के बाद एसडीओपी संजय ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामें की कार्यवाही के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।दोनों मृतक कोदोहरदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी मिली की युवक और युवती शनिवार को अपने घर से निकले थे और अगले दिन दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। युवक तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस इस प्रकरण को प्रेम प्रसंग मानकर आगे की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Monday, June 21, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment