बदमाशों ने सिंचाई विभाग के कर्मी को मारी गोली, मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

बदमाशों ने सिंचाई विभाग के कर्मी को मारी गोली, मौत

                 

मिर्जापुर जिला कचहरी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सिंचाई विभाग में तैनात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बताया गया कि पड़री थाना क्षेत्र के पहेती लहौरा गांव निवासी मूलचंद शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में मकान बनवा कर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात वह बाइक से घर लौट रहे थे कि पुलिस चौकी के समीप बदमाशों ने बाइक रोककर उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश असलहा लहराते फरार हो गए थे। घटना के बाद सनसनी फैल गई।पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि मामले का खुलासा अति शीघ्र कर लिया जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad