फाइल फोटो
लखनऊ सैफई में परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शादी समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए।इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के ऊपर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है बल्कि जिलाधिकारी व एसएसपी लड़ रहे हैं,उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के बल पर धांधली की जा रही है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है जनता उनसे पूछना चाहती है कि जो वादे किए गए थे वो कब पूरे होंगे।आगे कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जगह-जगह से लापरवाही की शिकायतें आ रही हैं,कहां की भाजपा को सरकारी अस्पतालों में जन सुविधा के लिए काउंटर खोलने चाहिए।

No comments:
Post a Comment