बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला,बच्चों की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला,बच्चों की हुई मौत

सोनभद्र जिले के रायपुर क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी जिससे वह तो बच गयी परन्तु दोनों बच्चे डूब गये।सूत्रों के अनुसार ज्ञात खबर से जानकारी हुई कि आमकोन निवासी उक्त महिला रात में अपने 12 वर्षीय पुत्र आशीष और 10 वर्षीय पुत्री अंजलि को लेकर सोने चली गयी।रविवार की सुबह जब परिजन उठे तो महिला और दोनों बच्चे गायब मिले।बताया गया कि कुएं में निकले पत्थर को पकड़ महिला लटकी हुई थी और बचाने का गुहार लगा रही थी।खोजबीन के दौरान ही लोगों को कुएं से आवाज सुनाई थी तब ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे महिला और बच्चों को बाहर निकाले जहां महिला तो बच गयी लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामें के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेंज कर प्रकरण की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad