जेल से कैदी फरार,जेल प्रशासन में मची खलबली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 7, 2021

जेल से कैदी फरार,जेल प्रशासन में मची खलबली

बांदा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांदा जिला कारागार से एक विचाराधीन कैदी जेल कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बताया गया कि गिरवां थाने के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के शातिर विजय औरख को  6 जनवरी को किसी मामले में जिला कारागार में लाया गया था।जेल अधीक्षक एके सिंह के मुताबिक रविवार की देर शाम जब बंदियों की गिनती कराई गई तो बैरक नंबर 4 बी में उक्त कैदी नहीं मिला। उक्त बन्दी की जेल में तलाश की गई काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो  हाई सिक्योरिटी जेल का अलार्म बजाया गया।कैदी के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ मंडल कारागार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा कैदियों की गिनती कराई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आपको बता दें कि माफिया डॉन और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को इस जेल में आने और चित्रकूट जेल में हुए खूनी खेल के बाद जिला कारागार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी,उसके बाद भी यह घटना सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad