नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार,पहुंची पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 7, 2021

नशे में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार,पहुंची पुलिस

                    

प्रतापगढ़ जिले में एक दूल्हे को शराब के नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।बताया गया कि टिकरी गांव में कुटिला अहीना गांव से बारात आई थी,घर के गेट पर रस्म के दौरान दूल्हे को नशे में धुत देखकर वधू पक्ष की एक लड़की ने दूल्हे के साथ डांस करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया जिससे दुल्हन के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया।मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची जहां दूल्हा शादी के लिए तैयार था पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।उधर दूल्हे ने कहा मैं कोई नशा नहीं करता मामला जयमाल कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था जिसके बाद मुझे घर के अंदर बंद कर दिया गया। जबकि दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था इसलिए लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad