पुलिस भर्ती के चयनितों का संघर्ष बेकार नही जाएगा-अजय कुमार लल्लू - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

पुलिस भर्ती के चयनितों का संघर्ष बेकार नही जाएगा-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर बरसते हुए उस पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलनरत 35716 चयनित पुलिस सिपाही भर्ती के रिक्त 3528 पदों पर ध्यान नही दे रही है। 2018 पुलिस भर्ती के चयनित लखनऊ की सड़कों पर आंदोलन कर रहे है, पुलिस जबरन ईको गार्डन लेकर आयी है। सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नही है, अभ्यर्थी दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है, चयनित होने के बाद भी उनका मेडिकल और ट्रेनिंग कराने में आनाकानी करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरोजगार युवकों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, इसी तरह 5 वर्षों में 70 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आसीन हुई भाजपा सरकार अब तक 4 लाख बेरोजगारो को भी नौकरी नही दे पायी है। हेडलाइन मैनेजमेंट के सहारे चलने वाली सरकार को बेरोजगारों नौजवानों की बिल्कुल चिंता नही है। पुलिस सिपाही भर्ती के चयनितों के लिये कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने के लिये काम करेगी।49516 सिपाही भर्ती के शेष 34716 सिपाही नियुक्ति के लिये आंदोलनरत सिपाहियों के मध्य इको गार्डन पहुचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चयनित सिपाहियों के मध्य पहुंचकर उनको कांग्रेस का सहयोग व समर्थन देते हुये कहा कि आपको न्याय दिलाने के लिये सड़क से सदन तक हर कदम आपके साथ है, भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बेरोजगारों के साथ  धोखा देने की नीति पर जमकर बरसते हुए कहा कि 5 वर्षों में 70 लाख नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आयी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में 4 लाख लोगों को नौकरिया नही दे पायी, हर भर्ती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी या अदालतों में मामले फंसे हुए है, इसी कड़ी में पुलिस सिपाही भर्ती के गरीब व किसान परिवारों के चयनित नौजवानांे को ठोकरे खाने के लिए विवश किया जा रहा है। आपका संघर्ष जायज है इस संघर्ष को बेकार नही जाने देंगे उन्होंने कहा विधानसभा के पिछले सदन में स्वयं यह मुद्दा उठाया था जिसमे सरकार की तरफ से आश्वासन आया था लेकिन अहंकार में भाजपा सरकार डूबी हुई है उसे बेरोजगारों नौजवानों के भविष्य की चिंता नही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बेरोजगारों के दर्द को योगी आदित्यनाथ सरकार सुनना भी नही चाहती। इनके कार्यकाल में दरोगा भर्ती, होम्योपैथी, फार्मेसिस्टों की भर्ती, यूपीएससीसी भर्तियां, शिक्षक भर्ती हो या लोकसेवा आयोग की भर्तियां सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी न्याय व रोजगार के लिये भटकते बेरोजगारों पर सरकार लाठियां चलाकर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबा रही है और चयनित अभ्यर्थी अदालतों के चक्कर लगाने को विवश है। 34 हजार से अधिक सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी दर दर की ठोकरे खाने को विवश किया जा रहा है। भाजपा सरकार के विरुद्ध पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिये कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने सरकार के मुखिया आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय देने की मांग करने के साथ कहा कांग्रेस यह मुद्दा आगामी विधानसभा सत्र में उठाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad