बहेरी में गेंहू खरीद में लापरवाही पर सचिव को पूर्व विधायक ने लगाई फटकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

बहेरी में गेंहू खरीद में लापरवाही पर सचिव को पूर्व विधायक ने लगाई फटकार

रिपोर्ट-फरीदुुुद्दीन
चन्दौली
कमालपुर।सैयदराजा पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को किसानों की शिकायत पर बहेरी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दैरान केंद्र पर गेंहू खरीद में धीमी गति होने व किसानों को बेवजह परेशान करने पर नाराजगी जताई।वही कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने को लेकर परेशानी हो रही है।सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू की खरीद कच्छप गति से हो रही है।सचिव के मनमानी से किसानों के गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है।क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी जगह की कमी बताकर सचिव किसान को परेशान कर रहे है।किसानों की शिकायत पर सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बहेरी क्रय केंद्र पर सचिव उमाकांत यादव से गेंहू खरीद की जानकारी लिया अब तक 5300 कुन्तल की खरीद हुई है ।आगे बताया कि एक  इलेक्ट्रॉनिक कांटा होने से अक्सर खराब होने व ट्रांसफार्मर जलने से बोरो की सिलाई प्रभावित हो रही है।उन्होंने सचिव के बहाने बाजी पर फटकार लगाते हुए किसानों के गेंहू खरीद में तेजी लाने की बात कही ।वही बगल में लगे ट्रांफार्मर जलने की शिकायत पर विद्युत अवर अभियंता से मोबाइल से वार्ताकार तत्काल जले ट्रांसफार्मर को बदलने को कहा ताकि बिजली की अभाव में किसानों के गेंहू के बोरी की सिलाई बाधित न हो सके।इस मौके पर  सुनील कुमार सतपाल यादव ड़ा0 जयकुमार सिंह, अवनीश सिंह, अशोक मौर्य, चिंटू सिंह, भरत निगम, पंकज सिंह, सोलू सिंह ,आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad