हरियाणा के पंचकुला में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में गोली मार दी इसके बाद उसने तड़पते भाई के साथ खड़े होकर फेसबुक लाइव किया और बताया कि उसने ही अपने भाई को गोली मारी है। पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी बड़े भाई सतनाम को हिरासत में ले लिया है।यह मामला चंडी मंदिर के गांव चुना भट्ठी का बताया जा रहा है जहां मामूली विवाद में बड़े भाई सतनाम ने अपने छोटे भाई अजीत को बंदूक से गोली मार दी। फेसबुक लाइव में उसने कहा कि अगर उसके पास और गोलियां होती तो वह खुद को भी मार लेता। पुलिस ने मृतक अजीत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment