पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जंगलों में हुई काम्बिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जंगलों में हुई काम्बिंग

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर पीएसी, पुलिस बल के जवानों ने  सर्च ऑपरेशन करते हुए जंगलों में सघन कांबिंग किया। एडिशनल एसपी अनिल कुमार और सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को दोपहर बाद  पुलिस और पीएसी के जवानों ने जंगलों में पैदल चलकर  सघन कांबिंग किया। नक्सली और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेने हेतु पुलिस और पीएसी के जवानों ने नौगढ़  थाना क्षेत्र के  कहुअवाघाट, चिकनी औरवाटाडं  के जंगलों में पशु अड़ारों, गुफाओं ,जल स्त्रोतों ,पर छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान जवानों ने जंगलों में बसे वनवासियों  से संदिग्ध व्यक्तियों के आने- जाने के बारे में पूछताछ किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो सरकारी नंबरों या डायल 112 पर कॉल करके  तुरंत सूचित करें। जवानों ने जंगली रास्ते से झाड़ियों में प्रवेश करने के बाद पहाड़ी रास्तों पर पहुंचे। अभियान के दौरान सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने वनवासी महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि आप लोग हमेशा मास्क का प्रयोग करें। बाजार अथवा राशन की दुकानों, बैंकों में जाते समय मास्क लगाकर ही जाएं। अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और अपने  हाथों को  अच्छी तरह से धोकर ही भोजन करें। कांबिंग अभियान में प्रभारी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह सहित पुलिस और पीएसी बल के जवान मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad