चन्दौली रविवार को साहुपुरी, चंदौली में एनडीआरएफ और जिला प्रशासन चंदौली के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच शुरू करने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों के द्वारा साहूपुरी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया, तत्पश्चात क्रिकेट मैच शुरू किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से उनकी टीम की अगुवाई अपर जिला अधिकारी अतुल कुमार ने की और एनडीआरएफ टीम की अगुवाई कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने की। दोनों टीमों के बीच बहुत शानदार मैच हुआ।पहला मैच चंदौली प्रशासन की टीम ने जीता और दूसरे मैच में एनडीआरएफ की टीम विजयी रही। खेल को देखने आए जवानों एवं अन्य कर्मियों ने खेल का खूब आनंद लिया और टीमों के प्रोत्साहन में अपना योगदान दिया। खेल की भावना से खेले गए आपसी क्रिकेट मैच में दोनों टीमों ने अपना दम खम दिखाया और मैच को रोमांचक तरीके से एक –एक बराबरी पर ड्रॉ किया।
कोरोना महामारी के चलते लोगों के जीवन एवं उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। इस तरह के खेल आयोजन, खेल की भावना और शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। क्रिकेट मैच के दौरान भी कोविड सुरक्षा संबंधी नियमों का ध्यान रखा गया और खेल का सफल आयोजन किया गया।

No comments:
Post a Comment