हाईवे पर फोर व्हीलर की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की मौके पर हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

हाईवे पर फोर व्हीलर की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- राजातालाब हाईवे पर सोमवार की रात्र  लगभग 9 बजे फोर व्हीलर के चपेट में आने से लगभग 45 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब में विगत कई दिनों से उक्त व्यक्ति विक्षिप्त  हालत में सिर्फ हाफ पैंट (जघिया)पहने हुए घूम रहा था।सोमवार की रात्रि में  लगभग 9 बजे सड़क पार करते समय मोहनसराय की तरफ से इलाहाबाद की तरफ तेज रफ्तार से जा रही फोर व्हीलर फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad