चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने बिशुनपुरा गांव के पास से दो पिकअप गाड़ी बरामद कर उस पर लदे 11 राशि जिंदा व चार राशि मृत गायों को बरामद किया है तथा गाड़ी के साथ टिंकू सोनकर निवासी लेवा थाना बबुरी व अमन साहनी निवासी अदलपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर को एक 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया गया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के द्वारा गठित टीम ने उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी की है।बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बबुरी की ओर से दो पिकअप पर पशुओं को
बेरहमी पूर्वक लादकर बध हेतु बिहार के रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। जिस सूचना पर पुलिस ने दोनों पिकअप को घेराबन्दी कर पकड़ लिया। गाड़ी रुकते ही दोनों गाड़ियों से एक एक व्यक्ति खेत में भागने में सफल रहे जबकि दो पकड़े गए।पुलिस ने उन्हें थाने लाने के बाद मुकदमा अपराध संख्या 72/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या 73/2021 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धारा 429 भादवी में कार्यवाही कर रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति हेड कांस्टेबल विजय बहादुर कांस्टेबल शशिकांत सरोज कांस्टेबल शब्बीर कांस्टेबल रवी शंकर रिक्रूट आरक्षी श्रीराम यादव शामिल रहे

No comments:
Post a Comment