रेप पीड़िता से बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश, गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

रेप पीड़िता से बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश, गिरफ्तार

दिल्ली के डाबरी थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां एक 24 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी को नैनीताल ले जाकर खाई में धकेल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2020 में एक महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि राजेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।एफ आई आर के बाद पुलिस ने आरोपी को 8 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिनों के बाद महिला ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है क्योंकि आरोपी उसे शादी करेगा। फिर 10 अक्टूबर 2020 को कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी और दोनों ने शादी कर ली। महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल गए एक दिन भी नहीं हुआ कि बेटी से संपर्क टूट गया,लगातार कोशिशों के बाद भी बेटी का फोन नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के सहयोग से आरोपी राजेश को गिरफ्तार करवा लिया।आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि पत्नी से आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान हो गया था,उसे लेकर वह नैनीताल गया और उसे खाई में धक्का दे दिया।दिल्ली पुलिस महिला के शव की तलाश में नैनीताल रवाना हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad