सीएम का कड़ा फैसला,अब हटायें जायेंगे प्रधान के करीबी... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

सीएम का कड़ा फैसला,अब हटायें जायेंगे प्रधान के करीबी...

                  लखनऊ प्रदेश सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है जिसके तहत ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक यदि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के निकटतम संबंधी अथवा परिवार से हैं तो वह हटाए जाएंगे। बताया जाता है कि अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह ने ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को हटाने के लिए जिले के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुराने ग्राम रोजगार सेवक के अनुभव व लाभ लेने के लिए उन्हें पास के किसी ग्राम पंचायत में वहां की पंचायत की सहमति से रखा जा सकता है।आपसी सहमति से दो ग्राम पंचायतों में भी अपने ग्राम रोजगार सेवकों का परस्पर तबादला जनपद स्तरीय अधिकारी को प्रस्ताव भेजकर प्रस्ताव पर सहमति लेकर किया जा सकता है। बताया जाता है कि सरकार ने यह फैसला विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad