चन्दौली चकिया शिकारगंज भूख हड़ताल के तीन दिन बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपने किसी कर्मचारी को भूख हड़ताल की सुध लेने नहीं भेजा जिससे क्षुब्ध होकर छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गई।भूख हड़ताल पर बैठने के बाद बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ममता चौहान ने कहा कि हमारे परिजन किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार चलाते हैं अगर नाली का निर्माण नहीं हुआ तो हमारे खेतों में धान की फसल उगाने का संकट हो जाएगा जिससे हमारा परिवार भुखमरी का शिकार हो जाएगा प्रशासन ने पिछले दिनों चले आंदोलनों पर लिखित आश्वासन दिया था कि हम नाली निर्माण कराएंगे औरबकाया मजदूरी का भुगतान समेत बलिया कला तथा जोगिया कला से बनाधीकार के तहत दाखिल दावों की अति शीघ्र सुनवाई करते हुए गढ़वा का समग्र विकास किया जाएगा किंतु अब तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा टालमटोल किया जा रहा है।जिससे जहां एक तरफ हमारे जीविका पर संकट पैदा हो गया है तो दूसरी तरफ हमारी पढ़ाई लिखाई भी बर्बाद हो रही है।इंटर की छात्रा अर्चना चौहान ने कहा कि यह लड़ाई तहसील प्रशासन द्वारा हमें दी जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ है अगर तहसील प्रशासन को यही करना था तो मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक और उप जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों के हस्ताक्षर से दिए गए लिखित आश्वासन का क्या मतलब है।खेग्रामस जिला उपाध्यक्ष कामरेड विजई राम ने घोषणा करते हुए कहा की भूख हड़ताल के 3 दिन बीत जाने के बाद भी तहसील की तरफ से कोई अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं पहुंचा जो तहसील प्रशासन के तानाशाही रवैए को दिखाता है,अगर हमारी बातों को नहीं सुना गया तो 6 जुलाई को पूरे तहसील क्षेत्र में गांव गांव संवेदनहीन तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।छात्राओं के समार्थन में गिरजा चौहान, वंश नारायण,अनिल पाल, किसमत्ति देवी,विक्रमा,परिश्रम चौहान,प्रेमा, रामधारी चौहान, सुद्धधु विश्वकर्मा,बदामी देवी,धनराज पाल,किरण,सुशीला देवी,रमवंती देवी, कलावती देवी,दिपक विश्वकर्मा सहित तमाम लोग बैठे रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment