लोक मीडिया दैनिक की मनी चौथी वर्षगांठ,पत्रकार हुए सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 3, 2021

लोक मीडिया दैनिक की मनी चौथी वर्षगांठ,पत्रकार हुए सम्मानित

                  

चकिया चन्दौली कालिका धाम कालोनी में शनिवार को प्रतिष्ठित लोक मीडिया दैनिक(पोर्टल)के चार वर्ष पूरे होने पर चौथी वर्षगांठ मनायी गयी। जिसमें लोक मीडिया चैंनल के डायरेक्टर शकील शाह ने चैनल से जुड़े समस्त पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ कही जाने वाली मीडिया और उसके पत्रकार समाज के आइना होते है। चाहे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक या डिजिटल मीडिया हो सभी अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ दिन-रात, धूप- छांव ,गर्मी-बरसात सभी मौसमों में खबर कवरेज कर लोगों तक पहुंचते हैं ऐसे में पत्रकार सम्मान के काबिल होते है । इस दौरान अबुजर सिद्दीकी, पंकज कुमार शर्मा, विजय सिंह बादल, शकील शाह, आदिल, दिलीप, डॉ. अनीस, इमरान खान, विक्की वर्मा, ताहिर सिद्दीकी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad