पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 18, 2021

पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,सनसनी

                  

इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम के अलावा अन्य जांच अधिकारी मौके पर गए है। बताया जाता है कि सुबह दोनों के पेड़ से लटकते शव को देख कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई,दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन दोनों सामने आकर प्रेम का इजहार करने की स्थिति में नहीं थे, दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।इस प्रकरण पर दोनों के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad