गांजे के साथ एक को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 18, 2021

गांजे के साथ एक को पुलिस ने पकड़ा

                   चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने 775 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को पखनपुरा तिराहा यात्री प्रतीक्षालय चकिया मार्ग के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पुलिस ने नईमुद्दीन निवासी तकिया पखनपुरा थाना शहाबगंज बताया है।बताया जाता है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के क्रम में दिए गए निर्देश के तहत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में शहाबगंज पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को संबंधित धाराओं के तहत निरुद्ध कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर तथा कांस्टेबल शशिकांत सरोज शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad