एएसपी सहित 11 लोगों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 22, 2021

एएसपी सहित 11 लोगों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

                  

                         फोटो प्रतीकात्मक
लखनऊ
एक मामले में पीस पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक मोहम्मद अयूब के खिलाफ चल रहे मुकदमे में कई साल से गवाही के लिए हाजिर न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने तत्कालीन एएसपी,इंस्पेक्टर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तारीख तय की है।इस दौरान आदेश में कहा गया है कि मामला 4 साल से चल रहा है लेकिन अभियोजन ने केवल 4 गवाहों की गवाही कराई है, कोर्ट ने कहा है कि अगली तारीख पर इंदिरा नगर के बाल महिला हॉस्पिटल की डॉक्टर रुबीना को  गवाही के लिए हाजिर करें। इसके बाद कोर्ट ने मामले में गवाह तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी, क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह, इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्र, दरोगा राजेश सिंह व सिपाही शैलेंद्र और वादी समेत 11 लोगों को हाजिर करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad