सीएम की सुरक्षा में चूक चार पुलिसकर्मी सस्पेंड - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 22, 2021

सीएम की सुरक्षा में चूक चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

                  

बस्ती जिले में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।जिस पर ड्यूटी में तैनात लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कप्तान बस्ती ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर के दो और संत कबीर नगर के एक पुलिसकर्मी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए वहां के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को जिले में अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में सीएम का कार्यक्रम था, जिसमें पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री के आने से करीब आधा घंटा पहले एक ब्लॉक प्रमुख पति के प्रतिनिधि और साथ में उनके छोटे भाई का साला उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर प्रेक्षागृह के अंदर पहुंच गया, जिसे देखने के बाद बाहर निकाल दिया गया। इस मामले के बाद पुलिस कप्तान ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है और विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिए है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad