दीवार गिरने से सात की हुई मौत, मृतकों में 6 एक ही परिवार के सदस्य - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 7, 2021

दीवार गिरने से सात की हुई मौत, मृतकों में 6 एक ही परिवार के सदस्य

कर्नाटक बेलगावी तहसील के बादल अंकलागी गांव में बारिश के चलते दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक दीवार गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य और एक पड़ोस के घर की लड़की की मौत हुई है।घटना के बाद ग्रामीण व पुलिस के साथ पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद दबे लोगों को मलबे से बाहर निकाला जहां घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद राज्य के जल संसाधन एवं जिला मंत्री गोविंद करजोल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad