बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरिया गांव के पास आज सुबह ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर होने से कई लोगों की मौत की सूचना आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए है। इस संबंध में बताया गया कि देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह दिल्ली से सवारी लेकर जा रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में 9 लोगों की मौत की सूचना है हालांकि घटना के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Post Top Ad
Thursday, October 7, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment