बढ़ी सख्ती:इस जिले में 8 नवम्बर तक लगी धारा-144 - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 6, 2021

बढ़ी सख्ती:इस जिले में 8 नवम्बर तक लगी धारा-144

                   

                          फोटो प्रतीकात्मक
लखनऊ
लखीमपुर-खीरी की घटना के बाद यूपी में बढ़ी सियासी हलचल के बीच राजधानी लखनऊ में 8 नवम्बर तक धारा-144 लागू करने के आदेश दिये गये है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह फैसला कोरोना महामारी,आगामी त्योहारों और किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है।एक बयान में कहा गया कि लखनऊ पुलिस ने आगामी त्योहारों, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था और कोरोना के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।धारा-144 के तहत पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad