मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार में एक 7 महीने का बच्चा बच गया। दूसरी गाड़ी से पीछे आ रहे अन्य परिजनों ने हादसा होते देखा जिससे चीख-पुकार और कोहराम
मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर खड़ी एक ट्रक के पीछे से दिल्ली की ओर से आ रही ब्रेजा कार घुस गई जिससे यह दर्दनाक घटना घटी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
No comments:
Post a Comment