रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- शासन के आदेशानुपालन में शुक्रवार को कक्षा 12 की मेधावी छात्रा खुशबू पटेल को एक दिन के लिए राजकीय अभिनव इण्टर कॉलेज जक्खिनी का सांकेतिक प्रधानाचार्या और राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में अदिति पटेल को एक दिन की सांकेतिक प्राचार्या घोषित किया गया l प्रधानाचार्या बनते ही खुशबू पटेल ने विद्यालय के लिए साईकिल स्टैंड बनवाने का प्रस्ताव रखा ,जिससे लंच के समय प्रथम पाली के बच्चों को साइकिल निकालने में कोई दिक्कत न हो , साथ ही साथ पेयजल की समस्या पर भी प्रकाश डाला ,ऐसे ही विद्यालय की तमाम जरूरतों के लिए कल पीटीए मीटिंग की आयोजन का भी आदेश दिया ,जिसके परिपेक्ष्य में कल मीटिंग की घोषणा की गई। एक दिन की सांकेतिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किये जाने के क्रम में महाविद्यालय की बी ए तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा अदिति पटेल को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी और अभिनव विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री सिंह,प्रवक्ता अजित प्रताप सिंह,सुषमा यादव,श्वेता सिंह,गौरव सोनकर,अनामिका गौड़,आशुतोष सिंह व शशि पाल यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment