चंदौली चकिया प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर निकली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कल जिले के विभिन्न जगहों पर होते हुए चकिया आएगी। इस दौरान गांधी पार्क में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों के द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल लोग पहले जिले के बलुआ में पहुंचेंगे उसके बाद सैयदराजा में मार्च करते हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। फिर चंदौली मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मुगलसराय पहुंचने पर चकिया त्रिमुहानी पर यात्रा का स्वागत स्थानीय कांग्रेसियों के द्वारा किया जाएगा। उसके बाद लेवा रोड से यात्रा का नेतृत्व पूर्व बीडीओ एवं जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी राम सुमेर राम करेंगे और यात्रा को चकिया लाएंगे। चकिया में यात्रा का नेतृत्व नगर प्रभारी विनोद सिंह गणित के द्वारा किया जाएगा और गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। उसके बाद यात्रा सोनभद्र राबर्ट्सगंज के लिए निकल जाएगी। उक्त आशय की जानकारी विनोद सिंह गणित ने दी है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment