विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापकों का हुआ सम्मान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 7, 2021

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापकों का हुआ सम्मान

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आदिती मिश्रा, राजनीति शास्त्र विभाग और डॉक्टर विनोद कुमार राय  संस्कृत विभाग का सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई एवं भव्य सम्मान समारोह  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर निलय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसके दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्दलाल शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आचार्य गुप्तेश्वर शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य निलय सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आप दोनों का स्वास्थ्य उत्तम और आयु दीर्घायु हो।जब भी महाविद्यालय को आपकी आवश्यकता महसूस हो ऐसी अपेक्षा की जाती है कि आप लोग महाविद्यालय के सहयोग के लिए सदैव उपस्थित रहेगें।आपका सहयोग महाविद्यालय हित में अपेक्षित रहेगा, साथ ही साथ महाविद्यालय सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। आपके लंबे कार्य सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार सदैव आपका आभारी रहेगा। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक  डॉरमेश चंद, संगीता गुप्ता, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉओम प्रकाश उपाध्याय, डॉ .अशोक सिंह, डॉ शकुंतला सिंह, डॉ.लक्ष्मी सिंह,आचार्य गुप्तेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad