मकान धाराशाई चार की मौत,कई घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 22, 2021

मकान धाराशाई चार की मौत,कई घायल

                  

जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक जर्जर मकान के धराशाई होने से उसमें दबने से कम से कम 4 लोगों की मौत बतायी जा रही है। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह घटना बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रौजा अर्जन में घटी है। बताया गया कि गुरुवार देर रात मकान तेज आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिर गया, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे में अजीमुल्ला 68,सैद 13,कैफ 9,संजीदा बानो 40 की मौत हो गयी।जबकि हेरा 10,सन्नो 35,स्नेहा13,चांदनी 17,असरूद्दीन 19,मिस्बा 19 व अयासुद्दीन 21 का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad