सात करोड़ के मोबाइल लूटे,एफआईआर दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

सात करोड़ के मोबाइल लूटे,एफआईआर दर्ज

मथुरा जिले में बदमाशों ने 7 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल फोन को लूट लिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। विरोध करने पर ट्रक चालक से बदमाशों ने मारपीट भी की है।  पुलिस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि मथुरा के थाना फरह पर सात करोड़ से भी ज्यादा की मोबाइल लूट के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मोबाइल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह ट्रक चालक मनीष नोएडा से मोबाइल की बड़ी खेप लेकर ट्रक से बेंगलुरु के लिए जा रहा था, इसी दौरान जैसे ही वह जनपद मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रैपुराजाट इलाके में पहुंचा तो ग्वालियर बाईपास के पास खड़े दो लोग सवारी बनकर ट्रक में घुस गए।ट्रक जब मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचा तो बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़ी वारदात होने के कारण पुलिस इस घटना का पर्दाफाश जल्द करना चाहती है



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad