प्रोफेसर टी.एन .सिंह का विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में चयन होने पर प्रोफेसरों में छाई खुशी की लहर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 23, 2021

प्रोफेसर टी.एन .सिंह का विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में चयन होने पर प्रोफेसरों में छाई खुशी की लहर

                       

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी-अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि प्रोफेसर टी.एन .सिंह डायरेक्टर ,आईआईटी पटना एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी एक बार पुनः दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में चयनित होकर पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है एवं भारतीय प्रतिभा को  स्थापित किया है ।यूएसए स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अकैडमी रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड में पूरी दुनिया के 2% सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी करता है सूची में एक बार पुनः प्रोफेसर टी.एन .सिंह चयनित हुए हैं पिछले वर्ष भी आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में चयनित हुए थे। हम सभी बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि आप यूं ही नित्य निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें एवं भारत को शिक्षा, ज्ञान एवं विज्ञान के वैश्विक फलक पर स्थापित करते रहे ।यह जानकारी प्राप्त होते ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिवार एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों में खुशी की लहर पैदा हो गई। सभी ने प्रोफेसर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से प्रोफेसर संतोष कुमार विभागाध्यक्ष , शारीरिक  शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, डॉ रणधीर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय    भैरो तालाब  वाराणसी ,डॉक्टर अरुण कुमार राय( प्राचार्य) तोयज कुमार सिंह ( प्रबंधक )एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ संबंध शिक्षक एसोसिएशन की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं समस्त महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रोफेसर टीएन सिंह से हुई टेलीफोन वार्ता में प्रोफेसर सिंह ने  बताया कि  यह संपूर्ण  शिक्षक समुदाय का सम्मान है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad