रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-दुर्गाकुंड कबीर नगर कॉलोनी स्थित कबीर उद्यान परिसर में शनिवार को सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा समग्र काशी प्रांत, 95 बटालियन सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए जन जागरूक किया। उसके उपरांत में मुख्य अतिथि रमेश जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत तथा विशिष्ट डीआईजी सीआरपीएफ सुरेंद्र चौधरी व सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह, प्रोफेसर पद्मनाथ द्विवेदी बीएचयू, आर एस एस के अमरीश, 95 बटालियन सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट रमेश चंद्रा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रान्त प्रचारक रमेश ने पर्यावरणविद अनिल सिंह द्वारा विगत कई वर्षो से लगातार किए जा रहे पर्यावरण व जल संचयन तथा पौधारोपण जैसे महान कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश की रक्षा के लिए सेना के जवान हमेशा अलर्ट रहते हैं उसी प्रकार हमारे जीवन की रक्षा के लिए बृक्षों का बहुत बड़ा ही योगदान रहता है। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कबीर उद्यान परिसर में अर्जुन,नीम,सागौन,कनेर ,गंधराज,सहजन समेत कुल 151 फलदार तथा छायादार पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा समग्र ग्राम संयोजक अमरीश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन देव भट्टाचार्य ने किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह, समाज सेविका भावना अग्रवाल,नगर निगम इंस्पेक्टर विनयानंद द्विवेदी,पार्षद इंद्रदेव पटवा, इंद्र बहादुर पटेल, विनीत सिंह, विनोद भारद्वाज, डॉ रविंद्र सिंह, रोहित प्रधान, अशोक कुमार पटेल सहित सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment