चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मनोज कुमार की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है।बरामद की गई ट्रैक्टर आयशर 333 वाहन संख्या यूपी 67 आर 8579 है। जिसका ड्राइवर दिनेश निवासी पालपुर का निवासी बताया गया है। बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल शशिकांत सरोज तथा रतन कुमार शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment