चकिया चन्दौली इलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माल्दह नहर पुलिया के पास से सफेद रंग की अपाचे बाइक संख्या यूपी 67 ए सी 9318 से एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके कब्जे से 90 शीशी देशी शराब ब्लू लाइम बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति बरामद शराब को बिहार ले जा रहा था। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम जैनेंद्र कुमार चौरसिया निवासी आइलाय थाना चांद जनपद भभुआ बिहार बताया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद मुकदमा अपराध संख्या 116/2021 धारा 60/ 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सिराजुद्दीन खां, कांस्टेबल साजन कुमार तथा कांस्टेबल गौरव पटेल शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment