खेलो बनारस के तहत विधायक ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 21, 2021

खेलो बनारस के तहत विधायक ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बढैनी स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में खेलो बनारस के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इसके अलावा मोहनसराय, मिल्कीचक,कनेरी, बस शहावाबाद, जगतपुर रोहनिया, अखरी, अमरा, लठीया,दीपापुर ,राजातालाब, गंगापुर,बैरवन,बसंतपट्टी, टोडरपुर,जख्खिनी,मरुई, इटही, जयापुर ,भवानीपुर, गोविंदपुर, पयागपुर,सहित आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कुल 117 ग्राम पंचायतों में खेलो बनारस के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लंबी कूद, ऊंची कूद,दौड़,कुश्ती तथा कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad