भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता का हृदयाघात से आकस्मिक निधन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2026

भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।गौर गांव निवासी भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता सुरेश सिंह गौतम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके आवास पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरू, पवन सिंह, संदीप सिंह मिंटू, जिलामंत्री खुशबू सिंह, बृजेश राजभर, विजय राज यादव, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्रा, प्रवक्ता सुरेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, अमित सिंह पीयूष, अवगत उपाध्याय, किशन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा आवास से मणिकर्णिका घाट पहुंची जहां भतीजे संजीव सिंह गौतम ने मुखाग्नि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुरेश गौतम के निधन से पार्टी की बड़ी क्षति हुई है, हमने अपना गार्जियन व मार्गदर्शक खो दिया। संजीव सिंह गौतम ने बताया कि वर्ष 2022 में खजुरी में सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिले थे और उनका हाथ जोड़कर माथे पर रखने के बाद भावुक हो गए थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad