झारखंड गिरिडीह जिले के मंगरोडीह गांव में एक साथ उसरी नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई, जिससे कोहराम मच गया।घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खरना पूजा के लिए गांव की महिलाएं नदी में नहाने और प्रसाद लाने उसरी नदी में गई हुई थी। महिलाओं के साथ गांव की सुहाना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, दीक्षा और मुन्ना कुमार भी गए थे। नहाने के क्रम में चारों बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए।महिलाएं तो लौट गई लेकिन नदी में डूबे बच्चों की जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई।इसी दौरान नदी से लौटे एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव में दी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण आनन-फानन में नदी के तट पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दो बच्चों को गहरे पानी से निकालें तथा शहर के नर्सिंग होम ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में नदी से दो और बच्चों को बाहर निकाला गया जिनकी भी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment