चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने सेमरा नहर पुलिया के बगल में स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा तथा एक चाकू बरामद किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मनोज कुमार की सतर्कता से पुलिस ने यह कामयाबी अर्जित की है। गिरफ्तार व्यक्ति का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति प्यारेलाल साहनी निवासी तकिया महड़ौर थाना शहाबगंज जनपद चंदौली का बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार तथा उप निरीक्षक घनश्याम पांडे शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment